भाजपा जिला अध्यक्ष मिले जिलाधीश प्रबल सिपाह से।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा ने  झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाह से मिलकर झाबुआ के वर्तमान हालात पर चर्चा की ।साथ ही कोरोना को लेकर बाहर से आने बाले मजदूरों की सम्पूर्ण जांच करने का आग्रह किया एवं ग्रामीण इलाकों में लोगो के  क्वारंटाइन हेतु व्यवस्था की जानकारी ली एवं जिलाधीश महोदय द्वारा  जिले में कोरोना वाइरस को लेकर की जा रही व्यवस्था के बारे में जाना व आग्रह करा कि कोई भी व्यक्ति भूखा नही रहे।  हर घर तक खाद्य सामग्री पहुचे ऐसी व्यवस्था की जाये साथ ही किसी को कोई परेशानी न हो भारतीय जनता पार्टी प्रशासन के साथ है। इस अवसर पर उनके साथ झाबुआ नगर मंडल उपाध्यक्ष अंकुर पाठक व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता थे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी व जिला कार्यालय मंत्री महेंद्र तिवारी ने दी की केंद्रीय कार्यालय से  संजय टंडन, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद पटेल संभाग संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा प्रतिदिन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ले रहे है।